बरेली, जुलाई 13 -- Bareily News: ई रिक्शा दिलाने का झांसा देकर दिव्यांग से 10 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। ठगी का एहसास होने पर दिव्यांग ने आरोपी से रुपये वापस मांगे तो गालीगलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। पीड़ित ने नवाबगंज थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव मुझैना जागीर निवासी दिव्यांग नेपाल सिंह ने बताया कि पांच साल पहले उसकी मुलाकात रिछोला रत्ना गांव के एक युवक से हुई थी। युवक ने उसे ई रिक्शा दिलाने का झांसा देकर 10 हजार रुपये ऐंठ लिए। बाद में उसने मुर्गा खाने के लिए उससे दो हजार रुपये और लिए। मुर्गा खाने के बाद हड्डियां भी उससे ही फिंकवाईं। बाद में जब उसे ई रिक्शा नहीं मिला तो उसने रुपये वापस मांगे तो गालीगलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। नेपाल ने पुलिस को कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्ता...