बरेली, अक्टूबर 12 -- Bareily News: बरेली। पुराना बस स्टैंड पर ई-चार्जिंग स्टेशन निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। यहां एक करोड़ की लागत से चार्जिंग स्टेशन बनेगा। यहां वर्कशाप भी बनाई जाएगी। बिल्डिंग तोड़कर प्रशासनिक बिल्डिंग बनाई जा रही है। चार बसों की एक साथ सर्विस की जा सकेगी। परिवहन अधिकारियों का कहना है, परिवहन निगम आने वाले समय में इलेक्ट्रिक बसें चलाएगा। इसलिए इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। बरेली रीजन में सभी बस अड्डों पर एक-एक चार्जिंग स्टेशन बनेगा। पुराना बस स्टैंड पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब एक करोड़ की लागत से चार-चार प्वाइंट चार्जिंग के बनेंगे। यहीं इलेक्ट्रिक बसों की वर्कशाप होगी। टीनशेड के उत्तर दिशा में जो बिल्डिंग गेस्ट हाउस चालक-परिचालक का था, उस बिल्डिंग को तोड़ दिया गया है। वहां पर इलेक्ट्रिक चार...