बरेली, अक्टूबर 25 -- Bareily News: बदायूं। ईंट भट्ठे पर खड़े दो डंपरों से देर रात चोर स्टेपनी और करीब 250 लीटर डीजल चोरी कर ले गए। घटना के समय दोनों डंपरों के चालक और भट्ठे का चौकीदार पास में चारपाई पर सो रहे थे। सुबह चोरी का पता चलने पर वाहन मालिकों ने पुलिस से शिकायत की। उघैती थाना क्षेत्र के खितौरा स्थित ईंट भट्ठे पर सड़क से करीब 30 मीटर की दूरी पर दो डंपर खड़े थे। दोनों डंपरों के चालक वाहनों से करीब 10 मीटर दूर भट्टे के चौकीदार के साथ चारपाई पर सो रहे थे। देर रात चोरों ने दोनों डंपरों से स्टेपनी और करीब 250 लीटर डीजल चोरी कर लिया। सुबह चोरी की जानकारी होने पर वाहन मालिकों को घटना का पता चला। इसके बाद डंपर मालिक दिलीप गुप्ता और नवल किशोर ने उघैती थाना पुलिस को तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने चो...