बरेली, अक्टूबर 7 -- Bareily News: इस्लामियां इंटर कॉलेज में मंगलवार को मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र की ओर से छात्र-छात्राओं की व्यक्तिगत, व्यावसायिक और भावनात्मक समस्याओं को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने छात्रों को अपनी परेशानियां दबाने के बजाय माता-पिता, शिक्षक या काउंसलर से साझा करने की सलाह दी। प्रवक्ता डॉ. यशिका वर्मा ने तनाव प्रबंधन, सकारात्मक ऊर्जा के उपयोग और गुस्से पर नियंत्रण के उपाय बताए। मंडलीय मनोवैज्ञानिक सुरेश चंद्र वर्मा ने विज्ञान-गणित के महत्व के साथ लक्ष्य निर्धारण और समय प्रबंधन पर जानकारी दी। कार्यशाला में 250 से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया, सभी को सफलता के टिप्स दिए गए। इस दौरान प्रधानाचार्य तौकीर सिद्दीकी सहित मेहंदी हसन, अखिल यार खान, बृजेश शर्मा और आरिफ हुसैन मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- एमए प्रथम...