बरेली, नवम्बर 30 -- Bareily News: शाही। शाही क्षेत्र के मिर्जापुर चौराहा स्थित इलेक्ट्रॉनिक सामान के शोरूम में भीषण आग लग गई। आग में शोरूम में रखा करीब 20 लाख रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। घटना शनिवार की रात की है। ग्रामीणों ने रविवार की सुबह करीब पांच बजे शोरूम से धुंआ निकलता देखकर शोरूम संचालक गर्ग प्रकाश निवासी परौरा मीरगंज को आग लगने की सूचना दी। शोरूम संचालक गर्ग प्रकाश सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। उन्होने साथियों की मदद से शटर खोला। लेकिन तब तक दुकान में रखे फ्रिज, टीवी, कूलर, पंखा, वाशिंग मशीन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो चुके थे।आग यह भी पढ़ें- Bareily News: इलेक्ट्रॉनिक के शोरूम में लगी आग 20 लाख की क्षति की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। संचालक ने बताया संभवतः शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी। पुलिस ने ...