Bareily News: इनरव्हील ने आंगनबाड़ी को गोद लेकर संवारा, बच्चों को मिली लाइब्रेरी
बरेली, नवम्बर 16 -- Bareily News: इनरव्हील साउथ ग्लोरी की ओर से आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए विशेष पहल की गई। इनरव्हील साउथ ग्लोरी के प्रायोजन में आंगनबाड़ी को गोद लेकर उसका रंग-रोगन कराया गया। बच्चों के लिए नि:शुल्क लाइब्रेरी बनाई गई और खाने-पीने की सामग्री वितरित की गई। साथ ही पंखा, मेज और कुर्सियों की व्यवस्था कराई गई। आंगनबाड़ी में इनरव्हील की ब्रांडिंग भी कराई गई। प्रोजेक्ट चार्टर प्रेसिडेंट डॉ. नीलू मिश्रा, अध्यक्ष अनुपमा शर्मा, सचिव गुरदीप, सीजीआर वंदिता, पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुधा भाटिया और कोषाध्यक्ष सीमा के मार्गदर्शन में पूरा हुआ। इसमें शालिनी अग्रवाल, मेघा छतवाल और आकांक्षा का विशेष सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.