बरेली, जुलाई 15 -- Bareily News: भमोरा।देवचरा के मजरा भुढ़िया निवासी विवेक मौर्य साइबर ठगी का शिकार हो गए। साइबर ठगों ने उनके मौसेरे भाई संतोष मौर्य निवासी भमोरा की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर उससे पैसे मांगने का संदेश भेजा। भाई की मदद समझकर विवेक मौर्य ने ठग के बताए गए खाते में 10 हजार रुपये ट्रांसफर किए। रुपये भेजने के बाद विवेक ने संतोष मौर्य को फोन कर पैसे मिलने की जानकारी ली। इस पर संतोष ने बताया कि उसने पैसों की मांग नहीं की है और उसकी इंस्टाग्राम आईडी हैक हो गई है। विवेक ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना युवती को किया बदनाम, रिश्तेदारों से मांगे रुपये

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...