Bareily News: इंद्रभूषण गौतम अध्यक्ष, हरीश बने महामंत्री
बरेली, सितम्बर 6 -- Bareily News: उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग मिनिस्ट्रीयल एम्पलाइज एसोसिएशन बरेली मंडल की कार्यकारिणी का चुनाव शनिवार को हुआ। चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ राजीव सिंह के निर्देशन में संपन्न कराया गया। चुनाव में इंद्र भूषण गौतम को अध्यक्ष, हरीश कुमार सागर को महामंत्री, उदयभान सिंह और मो. असलम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनुराग सक्सेना को उपाध्यक्ष और नितीश कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। प्रदेश महामंत्री अखंड प्रताप सिंह ने विजेताओं को बधाई दी। चुनाव में नीलेश कुमार सक्सेना, कलीम जमाल, रविंद्र स्वरूप सागर, आदिश रशीद, अफसस हुसैन, रेनू, अमिता, सुजाता सक्सेना आदि का योगदान रहा। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: सर्वसम्मति से फिर अध्यक्ष बने केके श्रीवास्तव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.