Bareily News: इंदिरा पार्क में धूमधाम से हुआ लंका दहन
बरेली, अक्टूबर 19 -- Bareily News: बरेली। मॉडल टाउन की शहदाना कॉलोनी स्थित इंदिरा पार्क में सोमवार को पंजाबी युवा मंच की ओर से लंका दहन कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। महापौर उमेश गौतम ने मेले का उद्घाटन किया। बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मेरठ से आए जादूगर के करतबों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। महाकाल की भव्य झांकी और आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना और राज्यसभा सदस्य श्रुति गंगवार मौजूद रहीं। अंत में लंका दहन किया गया। आयोजन में मेला अध्यक्ष नवनीत सिंह और महामंत्री सचिन सभरवाल सहित मंच के अन्य सदस्यों का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- Bareily News: लंका दहन मेले में निकलेंगी झांकियां
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.