Bareily News: इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में एसआर इंटरनेशनल के खिलाड़ियों ने आठ पदक जीते
बरेली, अक्टूबर 20 -- Bareily News: द्वितीय इंटर-स्कूल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में एस आर इंटरनेशनल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल आठ पदक अपने नाम किए। रामपुर स्थित आर.ए.एन पब्लिक स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, गति और संतुलन का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर विद्यालय को गौरवांवित किया। प्रतियोगिता में सात्विक, अरहान, तेजस, सलोनी और अमय ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। गुरुकर्ण और अतिक्श ने रजत पदक हासिल किए। आरुष ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय की पदक तालिका में अपना योगदान दिया। विद्यालय की प्रबंध निदेशिका रूमा गोयल और प्रधानाचार्य अमित रोनाल्ड चौहान ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.