बरेली, अक्टूबर 12 -- Bareily News: आलोक नगर स्थित इंटरडिपेंडेंट बैप्टिस्ट चर्च में रविवार को पास्टर प्रशंसा दिवस पर विशेष आराधना के बाद पास्टरों को बुके देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। आराधना का संचालन सीनियर पास्टर रेव्ह. डॉ. विलियम सैमुअल ने किया। उन्होंने कहा कि बाइबिल के अनुसार परमेश्वर का दास दोगुने आदर के योग्य है। कार्यक्रम का संचालन राज कुमार ने किया। इस दौरान पास्टर राजू भारती, विशाल सैमुअल, ललिता सैमुअल, मनीषा सिंह और अंशिका सैमुअल को सम्मानित किया गया। अंत में केक काटा गया और जलपान की व्यवस्था की गई। यह भी पढ़ें- Kanpur News: कानपुर जोन का दबदबा रहा, जीते पुरस्कार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...