बरेली, अगस्त 28 -- Bareily News: आशुतोष सिटी के मकान में लगी आग, घरेलू सामान जला बरेली, मुख्य संवाददाता। इज्जतनगर क्षेत्र की आशुतोष सिटी में किराये के मकान में आग लगने से घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। अग्निशमन विभाग के अनुसार गुरुवार रात करीब दो बजे इज्जतनगर क्षेत्र की आशुतोष सिटी कॉलोनी में एक मकान में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस फायर स्टेशन से दो फायर यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि आशुतोष सिटी में किराये पर रहने वाली काजल शर्मा के मकान में आग लगी हुई है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मोटर फायर इंजन की सहायता से लगातार पानी की बौछार कर आग बुझाने का अभि...