Bareily News: आशा परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाने में बरेली समेत 30 जिले पिछड़े
बरेली, अक्टूबर 18 -- Bareily News: आशा कार्यकत्रियों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा देने के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने की रफ्तार बरेली-प्रयागराज समेत 30 जनपदों में सुस्त है। इन जिलों में 50 प्रतिशत से भी कम आशा कार्यकत्रियों के परिवार के आयुष्मान कार्ड बन सके हैं। उधर, मानदेय समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशभर में आशा कार्यकत्रियों का प्रदर्शन चल रहा है। इसमें पात्र आशा कार्यकत्रियों और उनके परिवारों के आयुष्मान कार्ड नहीं बनने का मुद्दा भी उठाया जा रहा है। प्रदेश में आशा परिवारों के कुल 678752 लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं। इनमें से अब तक 340298 लोगों के कार्ड बनाए जा चुके हैं। इस तरह प्रदेश में करीब 50 प्रतिशत पात्र लोगों को ही इस योजना का लाभ मिल सका है। जिलों की स्थिति देखें तो 45 जिलों ने 50 प्रतिशत या इससे अधिक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.