बरेली, अगस्त 17 -- Bareily News: बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र के लटूरी गांव में रविवार दोपहर घर के बाहर खेल रही छह वर्षीय बच्ची पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है और पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लटूरी निवासी इशाक खां की छह वर्षीय बेटी इनायत रविवार दोपहर करीब दो बजे घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची की चीखपुकार सुनकर आसपड़ोस के लोगों पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को वहां से भगाया लेकिन तबतक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। परिजन उसे तत्काल ग्राम अटाकायस्थान के पास स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दि...