Bareily News: आरोग्य मेले में हुआ 43 मरीजों का उपचार
बरेली, नवम्बर 23 -- Bareily News: आंवला। नगर के अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले और आयुष्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 43 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाएं दी गईं। रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया जिसमें 26 पुरुष, 13 महिलाएं और 4 बच्चों का उपचार किया गया। इसमें मौसम जनित बीमारियों से पीड़ित मरीजों की आवश्यक जांच कर दवाएं दी गईं। मेले में 4 मधुमेह, 4 उच्च रक्तचाप के रोगियों का उपचार किया गया। दो गर्भवतियों की जांच कर टीकाकरण किया गया। मेले में डॉ. अजय अग्रवाल, डॉ. निवेदिता वर्मा, फार्मासिस्ट अवशेष कुमार, लैब टेक्नीशियन अर्जुन कश्यप, स्टाफ नर्स रोशनी, एएनएम कुसुम दुबे और चांदनी तोमर आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में आरोग्य मेले में 819 लोगों ने कराया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.