बरेली, नवम्बर 16 -- Bareily News: आईसीएल प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन आरके गोला समेत कंपनी के 19 लोगों के खिलाफ एक ही व्यक्ति ने अलग-अलग इंवेस्टमेंट कराने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर प्रेमनगर पुलिस ने आरके गोला व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरके गोला पर पहले से ही 48 से अधिक धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं। बदायूं जिले के कछला निवासी नरेंद्र सिंह ने कुर्मांचलनगर के आईसीएल कंपनी के चेयरमैन आरके गोला व अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। नरेंद्र का कहना है, आईसीएल की कई फाइसेंस संबंधी ब्रांच हैं। कंपनी के निदेशक दीपक कुमार भटनागर, चेयरमैन आरके गोला, नंदन कुमार, अमित शर्मा, अवधेश कुमार गोला, पुष्पेंद्र, अकील, अनिल कुमार साहू, ओमवीर कश्यप, श्रीराम, जितेंद्र आदि ने कई ...