बरेली, नवम्बर 27 -- Bareily News: केंद्रीय जॉइंट काउंसिल ऑफ एक्शन नई दिल्ली के आह्वान पर गुरुवार को आयकर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सुबह 11 बजे वॉकआउट कर कार्य बहिष्कार किया। आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ और आयकर कर्मचारी महासंघ (ITEF) के सदस्यों ने एकजुट होकर नारेबाजी की और मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। आयकर कर्मचारी महासंघ के जोनल सचिव कुलदीप गंगवार ने कैडर समीक्षा एवं पुनर्गठन, आईटीओ की अखिल भारतीय वरिष्ठता सूची जारी करने, भर्ती नियमों में संशोधन, अंतर-प्रभार स्थानांतरण नीति बहाल करने और लैपटॉप उपलब्ध कराने समेत 11 मांगों को विस्तार से रखा। आईटीजीओए के अजय कुमार ने कहा कि राजस्व संग्रह में रिकॉर्ड योगदान के बावजूद कर्मचारियों को उपेक्षा झेलनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: बारह सूत्रीय मांगों को ...