Bareily News: आपदा से हानि रोकने को करें तैयारी
बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: बरेली। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला आपदा प्रबंधन योजना तैयार किए जाने के संबंध में बैठक हुई। बैठक में आपदा जोखिम न्यूनीकरण एक्सपर्ट और टीम लीडर शैलेश कुमार ने आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने, संभावित आपदाओं की पहचान, उनसे उत्पन्न होने वाले जोखिमों का आकलन व आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के संबंध में चर्चा की। उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन योजना तैयार करने के लिए विभिन्न विभागों से संबंधित सूचनाओं, आंकड़ों एवं विभागीय कार्ययोजनाओं के संकलन तथा आपसी समन्वय के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आपदा से होने वाली जन-धन की हानि को कम करने के लिए पूर्व तैयारी, समयबद्ध कार्यवाही तथा सभी संबंधित विभागों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.