Bareily News: आनंद आश्रम में संकीर्तन और भजन संध्या
बरेली, अगस्त 14 -- Bareily News: रामपुर बाग स्थित आनंद आश्रम में श्री राधा-कृष्ण श्यामा-श्याम संकीर्तन एवं भजन संध्या का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और हनुमान चालीसा पाठ से हुई। विष्णु देव और मानस शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा आश्रम परिसर भक्तिमय हो गया। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान प्रेम शंकर अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, विजय अग्रवाल, ध्रुव अग्रवाल, दीपेश खंडेलवाल, गुंजन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, शशिकांत मोदी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.