बरेली, जुलाई 10 -- Bareily News: रामपुर बाग स्थित आनंद आश्रम में दादी परिवार द्वारा रानी सती दादी का शृंगार कर भव्य दरबार सजाया गया। गणेश वंदना के बाद मुकेश सांवरिया ने दादी के भजन प्रस्तुत किए। इसके बाद आरती व भक्तजनों को प्रसाद वितरण किय गया। सुबह के सत्र में आमोद झा ने वाल्मीकि रामायण पर प्रवचन में तीन गुणों के प्रभाव बताए। कार्यक्रम में प्रेम शंकर अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, पंकज अग्रवाल समेत समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...