बरेली, नवम्बर 25 -- Bareily News: रामपुर बाग स्थित आनंद आश्रम में मंगलवार को देव दीपावली, कार्तिक पूर्णिमा और श्री गुरु नानक देव जी प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह हवन-यज्ञ और महिला संकीर्तन हुआ। शाम को बरेली गर्ल्स गूंज परिवार की ओर से प्रियंका शर्मा, अक्षिता, मानसी गर्ग, और मानसी भदौरिया ने कई मधुर भजन प्रस्तुत किए। इसके बाद संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ किया गया। दीपदान और आरती के बाद आतिशबाजी हुई। सुबह दैनिक सत्संग में पंडित मुनीश ने रामचरितमानस पर प्रवचन दिया। इस दौरान अध्यक्ष प्रेमशंकर अग्रवाल, मंत्री अनिल अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, शशिकांत मोदी, विवेक, राजू और दीपेश आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: कार्तिक मास के समापन पर निकली संगीतमयी संध्या फेरी यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: बीना में श्रद्धापूर्वक मनी दे...