Bareily News: आनंद आश्रम के वार्षिकोत्सव में गूंजे भजन, संतों ने दिया भक्ति का संदेश
बरेली, अक्टूबर 24 -- Bareily News: बरेली। आनंद आश्रम में शरद पूर्णिमा महोत्सव के वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को सरस्वती व गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। डॉ. जितेंद्र शर्मा के भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। पंडित नरेश शास्त्री, स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती और महामंडलेश्वर हरिहरानंद सरस्वती ने प्रवचनों में भगवान की प्राप्ति, संतों के संग और गोपी भाव की महत्ता बताई। आश्रम अध्यक्ष स्वामी ज्योतिर्मयानंद सरस्वती ने कहा कि भगवान गोपियों के प्रेम पर नाचते हैं। शाम के सत्र में स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती और स्वामी विज्ञानानंद ने प्रवचन किए। आश्रम प्रबंध समिति के मंत्री अनिल अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव 25 अक्तूबर तक चलेगा। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: तीन दिन होगा वहुवर्णी कलाओं का उत्सव, शरण पूर्णिमा में बंटेगी खीर 24 और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.