बरेली, नवम्बर 14 -- Bareily News: दोपहर 12 बजे बंद हो गई ओपीडी, जानकारी के अभाव में बाद में पहुंचे मरीज कई गंभीर मरीजों को परिजन लेकर पहुंचे इमरजेंसी, इस सप्ताह सिर्फ दो दिन हुआ सामान्य ओपीडी का संचालन बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। जिला अस्पताल में शनिवार को आधे दिन ही ओपीडी का संचालन होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर 12 बजे ओपीडी बंद होने के बाद भी जानकारी के अभाव में कई मरीज इलाज कराने अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टरों के कक्ष बंद मिलने पर मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा। वहीं, कुछ गंभीर मरीजों को परिजन इमरजेंसी में लेकर पहुंचे।

दोपहर 12 बजे बंद हुई ओपीडी शनिवार को महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण सरकारी कार्यालयों में अवकाश था। इसी वजह से जिला अस्पताल में भी आधे दिन की ओपीडी संचालित की गई। सुबह से मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुं...