Bareily News: आधी रात शहर में उतरी नगर निगम की 18 टीमें, पंपों से निकाला पानी
बरेली, सितम्बर 27 -- Bareily News: बरेली, वरिष्ठ। लगातार बारिश के बाद शहर में जलभराव से बिगड़े हालात को देखते हुए नगर निगम ने आधी रात जलनिकासी का बड़ा ऑपरेशन चलाया। राजेंद्र नगर की राजीव कुंज कॉलोनी, कर्मचारी नगर, डीडीपुरम, कुर्मांचल नगर, मुंशीनगर के बिहार कलान, हजियापुर, संजय नगर, रेजीडेंसी गार्डन और सुभाषनगर पुलिया समेत कई इलाकों में 18 टीमों को जलनिकासी के काम में लगाया गया। संपवेल चलाने के लिए जनरेटर लगाए गए, जबकि अधिक जलभराव वाले स्थानों पर सुपर शाकर और मोटर पंप लगाकर पानी निकाला गया। नगर निगम की जलनिकासी टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में मोर्चा संभाला। जलकल, निर्माण, अतिक्रमण और राजस्व विभाग की टीमों को भी ऑपरेशन में लगाया गया। जिन इलाकों में सामान्य जलनिकासी से पानी नहीं निकल पा रहा था, वहां अतिरिक्त मशीनरी भेजकर पानी निकाला गया। जलभर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.