बरेली, अक्टूबर 20 -- Bareily News: जिला अस्पताल में नवमी के अवसर पर सोमवार को आधे दिन की ओपीडी संचालित हुई। इस दौरान करीब 1400 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। मौसम में बदलाव का असर मरीजों की सेहत पर भी दिखा। आंखों में जलन की शिकायत लेकर कई मरीज अस्पताल पहुंचे। इसके अलावा बुखार, त्वचा संबंधी रोग, खांसी और सांस लेने में परेशानी के मरीजों की भी भीड़ रही। चिकित्सकों ने मरीजों को आंखों की साफ-सफाई रखने, धूल से बचने और परेशानी होने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी। ओपीडी का समय कम होने के कारण मरीजों को जल्द उपचार कराने के लिए इंतजार करना पड़ा। वहीं, ओपीडी बंद होने के बाद भी कई मरीज अस्पताल पहुंचे। निर्धारित समय की जानकारी नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। त्योहार के चलते अस्पताल में आधे दिन ही मरीजों को ओपीडी की सुविधा मिल सकी। ...