बरेली, जुलाई 12 -- Bareily News: जिला अस्पताल में शनिवार को मरीजों की काफी भीड़ रही। एक दिन पहले बारिश की वजह से ओपीडी में गिनती के मरीज ही आए थे। ऐसे में शनिवार को सुबह 9 बजे से ही मरीजों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई। माह का दूसरा शनिवार होने की वजह से आधा दिन की ओपीडी चली। ऐसे में ओपीडी के बाद भी फार्मेसी और पैथलाजी में मरीजों की भीड़ लगी रही। फार्मेसी काउंटर दोपहर में 12:45 बजे तक खोला गया। शनिवार को माह का दूसरा शनिवार होने की वजह से आधा दिन की ओपीडी ही चली। अधिकांश मरीजों को इसकी जानकारी ही नहीं थी। यह भी पढ़ें- Orai News: बारिश न होने से बढ़ी उमस करने लगी बीमार कई मरीज इलाज कराने 11:30 बजे पहुंचे लेकिन तब तक पर्चा बनना ही बंद हो गया था। एक दिन पहले बारिश के चलते ओपीडी में मरीज कम आए थे। इसका असर भी दिखा और शनिवार को मरीजों की संख्या अ...