बरेली, नवम्बर 25 -- Bareily News: बरेली। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते बुखार के साथ ही सर्दी-खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को अवकाश के चलते जिला अस्पताल में आधे दिन ओपीडी चली। ओपीडी में बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम और सांस के मरीजों की संख्या अधिक रही। वहीं बच्चा वार्ड में 15 बच्चे भर्ती हैं। इसमें 11 निमोनिया से पीड़ित हैं। जिला अस्पताल में मंगलवार को सुबह 8 से 11:30 बजे तक पर्चा बना। ओपीडी में 800 से अधिक मरीजों का पंजीकरण हुआ। इसमें सर्दी-जुकाम, खांसी-बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। साथ ही मौसम में हो रहे बदलाव के चलते सांस के मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। चेस्ट फिजिशियन की ओपीडी में 45 मरीज सांस लेने में तकलीफ, सीने में जकड़न, दर्द की परेशानी का इलाज कराने पहुंचे। यह भी पढ़ें- Bareily News: आधा दिन चली ओपी...