बरेली, अगस्त 13 -- Bareily News: बरेली। पिछले दो महीने में आत्मदाह के चार प्रयासों को देखते हुए कलेक्ट्रेट में सुरक्षा सख्त कर दी गई है। कलेक्ट्रेट आने वाले लोगों की जांच की जा रही है। संदिग्ध लोगों के ऊपर नजर रखी जा रही है। कलेक्ट्रेट में तैनात पुलिस बल और होमगार्ड के जवान आने वाले लोगों के बैग और पानी की बोतलों की भी जांच कर रहे हैं। डीएम और एसएसपी कार्यालय के बाहर फायर ब्रिगेड की बाइक तैनात की गई है। इसके अलावा एलआईयू की महिला पुलिसकर्मियों की संख्या भी बढ़ाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...