Bareily News: आतिशबाजी से सतरंगी हुआ आसमान, म्यूजिक पर झूमे लोग
बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: रोटरी क्लब ऑफ बरेली चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित 63वें त्रिदिवसीय दिवाली मेले का सोमवार को बरेली क्लब मेला ग्राउंड पर समापन हुआ। अंतिम दिन सुबह से ही मेले में लोगों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर डॉ. उमेश गौतम ने आदि योगी थीम पर बने भव्य मंदिर में लक्ष्मी-गणेश पूजन के साथ किया और मेले की सफलता की कामना की। कैंप कार्यालय में क्लब अध्यक्ष राहुल जायसवाल ने माल्यार्पण व बुके देकर उनका स्वागत किया। मेला डायरेक्टर सीए अमित मनोहर ने उन्हें बैज पहनाया। मेयर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि रोटरी क्लब का यह आयोजन मनोरंजन के साथ भारतीय संस्कृति को भी बढ़ावा देता है। ऐसे आयोजन समाज में बढ़ती दूरियों को कम करने और लोगों को एक मंच पर जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने क्लब की ओर से मेले की आय को सामाजिक औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.