बरेली, अक्टूबर 19 -- Bareily News: टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएसआईटी) ने कन्यादान योजना के आठ लाभार्थियों को 51000 रुपए प्रति कन्या विवाह के लिए चार लाख के चेक वितरण किए। लाभार्थियों में शेरगढ़ से राजू शर्मा,धर्मेंद्र गंगवार, इम्तियाज़ अहमद, बाबूराम, नवाबगंज से प्रभेश कुमार आर्य,मेंबर सिंह, दमखोदा से विजय सिंह, ओमप्रकाश शामिल रहे। जिला अध्यक्ष अनुज वीर गंगवार, नरेंद्र प्रताप गंगवार, जितेंद्र मोहन वर्मा, मोहम्मद फारूक, सौरभ गुप्ता,हरीश गंगवार , शमीम अहमद, विद्या सरन कन्नौजिया,मोनिका जुनेजा,अनुपम गंगवार,चित्रसेन गंगवार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...