बरेली, अक्टूबर 6 -- Bareily News: बरेली। दिल्ली के एसबीबी यार्ड में लेवल क्रॉसिंग संख्या-4 के स्थान पर लिमिटेड हाइट सबवे (एलएचएस) का निर्माण आज 6 अक्तूबर से शुरू होगा। जिसके चलते कई ट्रेनों का संचालन होगा। बरेली होकर गुजरने वाली भी कई ट्रेनों पर भी इसका असर पड़ेगा। ब्लॉक 6, 8 और 9 अक्तूबर को तीन-तीन घंटे रहेगा। रेलवे के अनुसार, 6 अक्तूबर को सहरसा से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली (05575) ट्रेन को पुनर्निर्धारित कर संचालित किया जाएगा। ट्रेन सहरसा से रात 11:30 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन को निर्धारित समय से 150 मिनट विलंब से चलाया जाएगा। 6 और 7 अक्तूबर को (04013) लखनऊ-आनंद विहार टर्मिनल को एसबीबी स्टेशन पर करीब 20 मिनट नियंत्रित की जाएगी। बलिया-ग्वालियर एक्सप्रेस को बदले हुए मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन एसबीबी-एएनवीआर-टीकेजे-एनजेडएम के बजाय ए...