Bareily News: आज परचम कुशाई के साथ शुरू होगा तीन रोजा उर्स-ए-रजवी
बरेली, अगस्त 6 -- Bareily News: तीन रोजा उर्स-ए-रजवी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दरगाह से लेकर इस्लामिया मैदान और मथुरापुर रोड पर इस्लामिक स्टडी सेंटर स्थित उर्स स्थल तक मंच, पंडाल, पुस्तक मेला, वुजूखाना, पूछताछ कार्यालय, अस्थायी चिकित्सालय, शौचालय और हैंडपंप सहित सभी व्यवस्थाएं अंतिम रूप ले चुकी हैं। दोनों ग्राउंड में बजरी डालकर कच्ची सड़क तैयार कराई है, ताकि बारिश के दौरान जायरीन के आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि गुरुवार की शाम 6 बजे दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां और सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां देश-विदेश से आए जायरीन और उलेमा की मौजूदगी में परचम कुशाई की रस्म अदा कर उर्स का औपचारिक आगाज करेंगे। इससे पहले सुबह दरगाह पर नमाज-ए-फ़ज्र के बाद कुरानख्वानी होगी। शाम 5 बजे आजम नगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.