बरेली, अगस्त 20 -- Bareily News: बरेली। आरडीएसएस योजना के अन्तर्गत शुक्रवार को दोपहर में उपकेंद्रों पर मेंटिनेंस कार्य किया जाएगा। जिसकी वजह से सिविल लाइंस, सेटेलाइट, पुराना शहर, श्यामगंज, सिंधुनगर में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी। मेंटिनेंस कार्य दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक होगा। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया, आज शुक्रवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सिविल लाइन्स-प्रथम, 33/11 केवी विद्यत उपकेंद्र सिविल लाइन्स-तृतीय को 33 केवी लाइन से इंटरलिंकिग करने का कार्य कराया जाएगा। जिसके कारण विद्युत उपकेंद्र सिविल लाइन्स-प्रथम बरेली से संबंधित क्षेत्र-स्टेशन रोड, सर्किट हाउस, हैलन रोड, हेड पोस्ट ऑफिस बेस-2 एवं आवास विकास आदि क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित होगी। 33/ 11 केवी विद्युत उपकेन्द्र सिविल लाइंस-तृतीय, बरेली से सम्बन्धित क्षेत्र-सैट...