Bareily News: आजम खान का जलवा अब खत्म, उन्हें दिखाकर मुसलमानों को ब्लैकमेल कर रहे अखिलेश: मौलाना शहाबुद्दीन
बरेली, अक्टूबर 23 -- Bareily News: बरेली,वरिष्ठ संवाददाता। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के रामपुर दौरे और जेल में बंद आजम खान से मुलाकात के बाद दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को गलतफहमी है कि आजम खान का जलवा आज भी कायम है। हकीकत यह है कि उनका राजनीतिक प्रभाव अब पहले जैसा नहीं रहा है। मौलाना ने कहा कि आजम खान का एक समय में जलवा हुआ करता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है और भविष्य में भी उनके पुराने राजनीतिक प्रभाव की वापसी की संभावना नहीं दिखती। यह भी पढ़ें- Rampur News: अखिलेश का दौरा भी नहीं पाट पा रहा सपा में गुटबाजी की खाई उन्होंने रामपुर के चुनावी नतीजों का हवाला देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में आजम खान की मुखालफत के बावजूद मौलाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.