Bareily News: आचार्य श्री विशुद्धसागर जी का अहिच्छत्र में मंगल प्रवेश
बरेली, जुलाई 14 -- Bareily News: श्री अहिच्छत्र पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में समाज के संत आचार्य श्री 1008 विशुद्ध सागर जी महामुनिराज संघ का यहां प्रथम बार मंगल प्रवेश हुआ। महाराज शोभायात्रा के साथ मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गुरुदेव का अभिषेक और शांतिधारा की गई। मंदिर कमेटी के अनुसार वरिष्ठ आचार्य का इस क्षेत्र में आगमन हुआ है। आगमन को लेकर जैन समाज में काफी उत्साह देखा गया। सुबह से ही महिलाएं मंगल गीत गाती रहीं। मंदिर को फूलों और झालरों से सजाया गया था। क्षेत्र कमेटी ने पधारे सभी श्रृद्धालुओं, समाजजनों और अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। कमेटी का कहना है कि गुरुदेव के आशीर्वाद से क्षेत्र में सुख-शांति का माहौल बना है।लोग महाराज के दर्शन पाकर खुश हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.