बरेली, सितम्बर 7 -- Bareily News: शेरगढ़ संवाददाता। विकासखंड के गांव सिमरावा में बीते रात्रि को बारिश के दौरान अलग-अलग दो घरों के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से नुकसान हो गया। सोमपाल के घर में तेज आवाज के साथ गिरी बिजली से एक घर की सीमेंटेड छत का लिंटर क्षतिग्रस्त होकर चटक गया और उसमें गड्ढा हो गया। वहीं घर में लगे एलसीडी टीवी, बिजली के बोर्ड, इन्वर्टर और बैटरी समेत अन्य विद्युत उपकरण फुंक गए इसी दौरान लालता प्रसाद के के घर की खपरैल भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से टूट गई। बिजली गिरने की तेज आवाज से गांव में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर दोनों घरों का मौका मुआयना किया और दोनों भुक्तभोगियों ने तहसील प्रशासन से मुआवजा दिलाये जाने की मांग की है।

हिंदी ह...