Bareily News: आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलसीं, घरों में लगे बिजली उपकरण फटे
बरेली, अगस्त 29 -- Bareily News: क्योलडिया/नवाबगंज, संवाददाता। धीमरी गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। हादसा इतना जोरदार था कि घरों के बिजली मीटर, पंखे और अन्य उपकरण फट गए। आसपास के पेड़ भी झुलस गए। परिजनों ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से धीमरी निवासी साक्षी देवी पत्नी पंकज सिंह, सोमवती उर्फ प्रेमवती पत्नी सुखनंदन और रक्षाबंधन पर शाहजहांपुर से मायके आईं राजेश्वरी देवी पत्नी वीरेंद्र गंभीर रूप से झुलस गईं। घरों की दीवारों में दरारें आ गईं। बिजली का पंखा और मीटर भी ब्लास्ट हो गया। घरों के पास खड़े पेड़ भी झुलस गए। ग्रामीण और परिजनों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।राजेश्वरी देवी और प्रेमवती को नवाबगंज के निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है। वहीं साक्षी देवी का इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.