बरेली, नवम्बर 5 -- Bareily News: फरीदपुर।  राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मानदेय की वृद्धि की मांग करते हुए पालिका के ईओ को ज्ञापन सौंपा।  बुधवार को राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के प्रदेश प्रमुख महामंत्री सुखदेव सिंह वाल्मीकि के साथ आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचा। उन्होंने ईओ पुनीत कुमार को ज्ञापन देकर कहा कि नगर पालिका परिषद फरीदपुर में कार्यरत समस्त आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों और अन्य आउटसोर्सिंग श्रमिकों के मानदेय में नवीन शासनादेश के प्रावधानों के अनुसार बढ़ोतरी सुनिश्चित करायी जाए। ईओ पुनीत कुमार ने सभी को पूर्ण आश्वस्त किया कि नवंबर माह में शासनादेश क्रम में कागजी कार्रवाई पूर्ण कर दिसंबर में बढ़े वेतन का लाभ को दिया जाएगा।  यह भी...