Bareily News: आईटीआई में सात सितंबर तक प्रथम चरण में मिलेगा प्रवेश
बरेली, सितम्बर 5 -- Bareily News: बरेली। जिले के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश सत्र 2026-27 (एक वर्षीय) एवं 2026-28 (दो वर्षीय) के प्रथम चरण का प्रवेश परिणाम घोषित कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट से ऑनलाइन आवंटन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को मूल अभिलेखों एवं छायाप्रतियों के साथ संबंधित संस्थान में सात सितंबर तक अवकाश सहित प्रवेश लेना होगा। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए जिले के किसी भी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक संपर्क किया जा सकता है। प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई बरेली शिव कुमार शर्मा ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.