बरेली, सितम्बर 12 -- Bareily News: बरेली। जिले के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश सत्र 2026-27 एक वर्षीय और 2026-28 दो वर्षीय के द्वितीय चरण का अपग्रेडेशन प्रवेश परिणाम घोषित कर दिया गया है। नोडल प्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी अपना परिणाम sevtup.in अथवा upvesd.gov.in/dte पर देख सकते हैं। प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी sevtup.in पर For Government/Private ITI विकल्प से ऑनलाइन आवंटन पत्र डाउनलोड कर 12 से 17 सितंबर तक अवकाश सहित संबंधित संस्थान में प्रवेश लेना सुनिश्चित करें। प्रवेश के समय सभी मूल अभिलेखों के साथ उनकी छायाप्रतियां भी लानी होंगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जनपद के किसी भी राजकीय आईटीआई में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- यूपी आईटीआई सेकेंड फेज का र...