बरेली, नवम्बर 4 -- Bareily News: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत और अभिनंदन किया। साथ ही भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह लोधी का भी स्वागत किया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. डीपी गंगवार ने केंद्रीय मंत्री और उप मुख्यमंत्री का माला पहनाई। सचिव डॉ. मोहित अग्रवाल ने कहा कि आईएमए समय-समय पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, चिकित्सा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर जनसेवा कर रहा है। इस मौके पर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. अरविंद अग्रवाल, डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Aligarh News: आईएमए ने गीत-संगीत के बीच मनाया दीपोत्सव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...