बरेली, सितम्बर 7 -- Bareily News: बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के चुनाव में अध्यक्ष और सचिव पद के लिए सीधा मुकाबला तय हो गया है। अध्यक्ष पद पर डॉ. हिमांशु अग्रवाल और डॉ. आरके भास्कर, जबकि सचिव पद पर डॉ. मोहित अग्रवाल और डॉ. राजवीर गंगवार ने नामांकन किया है। रविवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन समिति ने नामांकन पेटी खोली। इसमें विभिन्न पदों के लिए कुल 85 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। अब नामांकन वापसी के बाद तस्वीर और साफ होगी। अध्यक्ष और सचिव पर दो-दो दावेदार होने से चुनाव को लेकर चिकित्सकों में उत्सुकता बढ़ गई है। मतदान 20 सितंबर को होना है।

उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. अमित खन्ना, डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. महेंद्र गंगवार, डॉ. रतनपाल और डॉ. शालिनी माहेश्वरी ने नामांकन किया है। कोषाध्यक्ष पद के लिए...