बरेली, सितम्बर 28 -- Bareily News: भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) बरेली की नई कार्यकारिणी ने रविवार को आईएमए सभागार में आयोजित वार्षिक आम सभा एवं पदस्थापना समारोह में कार्यभार संभाल लिया। डॉ. डीपी गंगवार को वर्ष 2026-27 के लिए आईएमए बरेली का अध्यक्ष बनाया गया। उनके साथ नई कार्यकारिणी में डॉ. अंशु अग्रवाल और डॉ. शालिनी माहेश्वरी को उपाध्यक्ष, डॉ. मोहित अग्रवाल को मानद सचिव, डॉ. राजवीर सिंह गंगवार कोषाध्यक्ष, डॉ. मयंक गुप्ता पीआरओ और डॉ. ऋतु राजीव को अस्पताल सलाहकार समिति की जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत वार्षिक आम सभा से हुई। अध्यक्षता आईएमए के तत्कालीन अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव ने की। सचिव डॉ. अंशु अग्रवाल ने सत्र 2025-26 की गतिविधियों और कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष डॉ. शालिनी माहेश्वरी ने वित्तीय विवरण...