बरेली, अगस्त 10 -- Bareily News: आंवला। नगर से बड़ी संख्या में कांवड़िए रविवार को गंगा जल लेने के लिए कछला रवाना हुए। वह मंगलवार को गुलड़िया में जाकर जलाभिषेक करेंगे। इसके अलावा, नगर के मोहल्ला कच्चा कटरा, किशन टोला, बजरिया, मोहब्बत गंज गौटिया और ताडगंज से शिवभक्त नाचे गाते जल लेने गए। वीर सिंह पाल के नेतृत्व में पुरैना चौराहे से एक जत्था रवाना हुआ। इससे पहले विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गई। जत्था प्रमुख वीर सिंह पाल, अभय, चंद्रपाल मौर्य, शैलेंद्र और किशनपाल ने बताया कि सभी शिवभक्त कछला घाट से गंगा जल लेकर सोमवार को लौटेंगे। इसके बाद शिवतेरस पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह भी पढ़ें- कांवड़ -- बोलबम के उद्घोष के साथ गंतव्य को बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़िया बाद में गुलड़िया स्थित प्राचीन गौरीशंकर मंदिर तथा पुरैना शिव मंदिर स...