बरेली, सितम्बर 4 -- Bareily News: आंवला। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नगर और ग्रामीण क्षेत्र में भक्ति, उल्लास और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। नगर की गली मोहल्लों और मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया था। कान्हा और राधा के स्वरूप में बच्चे मनमोहक लग रहे थे। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ थी, लक्ष्मी नारायण मंदिर, पुरैना मंदिर, मठिया व अन्य सभी शहर व देहात के मंदिरों को सजाया गया था। जगह-जगह मटकी फोड़ने का कार्यक्रम किया गया था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भक्तिमय हुआ माहौल, मंदिरों में गूंजे जयकारेगांव की झांकी --बरसेर। गांव में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर झांकी निकाली गई। जो पूरे गांव में घूमते हुए बालरपुर पहुंची। जहां लोगों ने स्वागत किया। इसके अलावा संग्रामपुर और चंदूपुरा में भी कृष्ण की आकर्षक झ...