बरेली, जुलाई 17 -- Bareily News: आंवला। नगर में भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई, जिसका पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा मोहल्ला ठाकुरद्वारा मंदिर से प्रारम्भ हुई, शोभायात्रा पक्का कटरा, भुर्जी टोला, स्टेट बैंक, सरगम टॉकीज तिराहा, महाराजपुरम, पक्का कटरा होते हुए ठाकुरद्वारा मंदिर पर ही समाप्त हुई। भक्तजन शोभायात्रा के आगे झाड़ू लगाते चल रहे थे। इसमें अध्यक्ष शोभना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिवेक खंडेलवाल, महांमत्री नीटू खंडेलवाल, उपाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल आदि ने भगवान का पूजन किया। पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना, राधेराधे एडवोकेट, संजय अग्रवाल, सपना अग्रवाल, सूरजभान गुप्ता, विपिन, पवन, गोपाल कृष्ण, हेमन्त, मुरली मौर्य, करिश्मा, पायल, राजेश्वर, भीम, नीतू , सीमा , आदि रहे। यह भी पढ़ें- Ramnagar ...