Bareily News: आंवला में निकाली गई भव्य कलश यात्रा, हुआ स्वागत
बरेली, अगस्त 16 -- Bareily News: आंवला। नगर के मोहल्ला लठेता स्थित श्री दुर्गा मंदिर प्रांगण में 15 से 25 अगस्त तक भव्य श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं श्री रामचरितमानस अखंड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम दिन भव्य कलशयात्रा निकाली गई, जिसका कई स्थानों पर स्वागत हुआ। संरक्षक बाबा रामदास (भूरे बाबा) तथा मूल पाठकर्ता आचार्य पटवारी लाल के निर्देशन में यात्रा लठैता मोहल्ला से शुरू होकर पुरैन मंदिर तक गई। इसी के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। 23 अगस्त को श्री रामचरितमानस अखंड पाठ, 24 को मानस पूजन, हवन एवं पूर्णाहुति, 25 को भंडारा होगा। कलशयात्रा में धुर्वेद्र पाल सिंह, राजेश्वर सिंह, सत्येंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, सभासद वीरू सिंह, धर्मपाल सिंह, कल्लू सिंह, गोपाल सिंह, उदय पाल सिंह उर्फ नन्हे , दुर्गेश सिंह आदि मौजूद रहे।फोटो 01...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.