बरेली, अगस्त 4 -- Bareily News: आंवला। थाना क्षेत्र के गांव रमपुरा में पांच जुलाई को हुई मारपीट में घायल 70 वर्षीय रजनी की मंगलवार तड़के मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाने और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अंतिम संस्कार से इन्कार कर हंगामा किया। पांच जुलाई को दावत के दौरान हुए विवाद में संजू और वृद्ध महिला रजनी घायल हो गई थीं। उनका छह जुलाई को स्वास्थ्य केंद्र आंवला पर मेडिकल भी हुआ था तथा रजनी को गंभीर हालत देखते हुए बरेली रेफर किया गया। संजू की तहरीर पर पुलिस ने तेजपाल, महेश, रिशिपाल और मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। यह भी पढ़ें- Bareily News: दावत में सब्जी को लेकर विवाद, लाठी से पीटकर बुजुर्ग की हत्या जिला अस्पताल में 10-12 दिन इलाज के बाद रजनी घर लौट आई थीं, जहां चार अगस्त की सुबह उन्होंने दम तो...