Bareily News: आंवला के रक्षाबंधन मेले में उमड़ी भीड़
बरेली, अगस्त 29 -- Bareily News: आंवला। नगर के मोहल्ला बिलायतगंज भुर्जी टोला में पारंपरिक एवं प्राचीन रक्षाबंधन मेला बेहद हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। मेले में बच्चों, महिलाओं और स्थानीय नगरवासियों ने भारी संख्या में खरीदारी की। मेले में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों, चाट-पकौड़ी, मीठे और आइसक्रीम के स्टाल स्टॉल लगाए गए थे। इसके अलावा बच्चों के लिए तरह-तरह के खेल-खिलौने और झूलों का विशेष प्रबंध किया गया था। मेले में बच्चों ने जमकर खरीदारी की और झूलों का आनंद लिया।इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभासद राधेश्याम मौर्य, जितेंद्र चंद्रा, राम बहादुर सिंह, रामदीन सागर, गुलजारीलाल चंद्रा, विनोद चंद्रा, भैरव सिंह यादव समेत नगर के कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.