Bareily News: आंधी बारिश में पेड़ गिरने से भैंस की हुई मौत, रोड बाधित
बरेली, सितम्बर 17 -- Bareily News: फोटो संख्या 08,09 फतेहगंज पश्चिमी। गुरुवार सुबह क्षेत्र में आए तेज आंधी तूफान ने ग्राम टीहर खेड़ा में जमकर तबाही मचाई। पेड़ गिरने से छेदा लाल की एक भैंस की मौत हो गई, जबकि दूसरी घायल हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने पेड़ हटाकर दोनों पशुओं को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने घटना की जानकारी ली और नियमानुसार आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही। आंधी में मंदिर परिसर में खड़ा विशाल बरगद का पेड़ उखड़कर मुख्य सड़क पर जा गिरा। पेड़ गिरने से फतेहगंज पश्चिमी से टीहर खेड़ा, पनबढ़िया और भोलापुर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग बंद हो गया। ग्रामीण पेड़ को हटाकर रास्ता खोलने में जुटे रहे। तेज आंधी से गांव में दर्जनों पेड़ उखड़कर गिर गए। पेड़ों के बिजली के खंभों पर गिरने से खंभे टूट गए। बिजली लाइनें क्षतिग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.